मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा शहरी क्षेत्रों की सड़कें गड्डामुक्त करने हेतु दिए गए आदेशों के अनुपालन में राजस्व, लोनिवि तथा नगर नगर निकाय की टीमों द्वारा सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग के अभियन्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर शहरी क्षेत्रों की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियन्ताओं को शहरी क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों का आंकलन शीघ्रता से करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने शहरी क्षेत्रों की सड़कों को गड्डामुक्त करने हेतु निर्देश दिए थे कि उप जिलाधिकारियों को अपने स्तर से अधिकारी नामित करने, सम्बन्धित नगर निकाय से अधिशासी अधिकारी एवं नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त नोडल होंगे। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़कों को गड्डामुक्त करने के निर्देश दिये थे।

More Stories
पत्रकारिता के भविष्य पर महामंथन। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की संगोष्ठी में एआई की भूमिका पर चर्चा और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान।
महिला संचालिका को छह माह की सजा, 4.21 लाख का जुर्माना लगाया।
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।