मनोज सैनी
हरिद्वार। नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पथरी पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थाना पथरी पर वादी द्वारा सूचना दी कि ग्राम झाबरी निवासी मोनू पुत्र घनश्याम द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 15 वर्ष को बहला फुसला कर उसके साथ पिछले काफ़ी समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल थाने पर मु0अ0सं0 593/25 धारा 64(2)(ड़)/65( 1) BNS व 5ठ/6 पोक्सो अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण नाबालिक बालिका से सम्बधित होने के कारण एसएसपी हरिद्वार द्वारा शीघ्र अभियुक्त कि गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए जिसके अनुपालन में गठित टीम द्वारा 24 घण्टो के अंदर ही भट्टा तिराहा पथरी के पास से अभियुक्त मोनू पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम झाबरी थाना पथरी हरिद्वार उम्र 19 वर्ष को अन्तर्गत धारा 64(2)(ड़)/65( 1) BNS व 5ठ/6 पोक्सो अधि0 में गिरफ्तार किया गया।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।