ब्यूरो
हरिद्वार। नया हरिद्वार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में यूपीसीएल द्वारा स्मार्ट मीटर को लेकर लगाए गए जागरूकता शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटर का विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकारी अधिकारियों पर प्राइवेट कंपनी का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए आम जनता से स्मार्ट मीटर ना लगवाने की अपील भी की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि सरकार जनविरोधी फैसले ले रही है। सरकारी अधिकारी प्राइवेट कंपनी का प्रचार प्रसार कर जनता के साथ धोखा कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर सबसे पहले जनप्रतिनिधियों के यहां लगाए जाएं।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना और दीपक टंडन ने कहा कि अधिकारियों को बताना चाहिए कि पुराने मीटर में क्या कमी है, जो स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगने से मीटर रीडर का काम कर रहे लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां भी स्मार्ट मीटर लगे हैं। वहां लोग इससे परेशान हैं। इसलिए हरिद्वार में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया जाएंगे। स्मार्ट मीटर का प्रचार प्रसार भी नहीं करने दिया जाएगा।
विरोध करने वालों में जतिन हांडा, मनोज धीमान, सोम त्यागी, रामबाबू बंसल, विकास चंद्रा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
यूपीसीएल के एसडीओ अजय धीमान का कहना है कि पुराने मीटर में सही से रीडिंग नहीं आ पाती है। जिससे उपभोक्ता और विभाग दोनों परेशान हैं। स्मार्ट मीटर पूरी तरह तरह से सुरक्षित है। इससे बिजली का सटीक बिल प्राप्त होगा और उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।