ब्यूरो
हरिद्वार। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित 8 कार्यकर्ताओं पर मुकद्मा दर्ज किए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी जिला अध्यक्ष विशाल प्रधान के नेतृत्व में ऋषिकुल तिराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
इस दौरान विशाल प्रधान और युवा नेता अनिल ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार में अब आमजनता की समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करना भी जुर्म हो गया और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज कर सरकार ने अंग्रेजी शासन में हुई तानाशाही को भी छोटा कर दिया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि एपस्टिन की फाइल्स में सरकार से जुड़े कई लोगों के नाम आने से प्रधानमंत्री घबराए और डरे हुए है, जिसके कारण वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सवालों का जवाब देने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाए। इतना ही नहीं एआई समिट में जिस तरह से चीन के डॉग रोबोट को अपना बताकर पेश किया गया और पोल खुलने पर देश की दुनियाभर में बदनामी हुई है। उससे हर भारतवासी आक्रोशित है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा और संजय सैनी ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। पिछले 11 सालों से मोदी सरकार के राज में न तो महिलाएं सुरक्षित है, न ही युवा। जनता की आवाज उठाने वालों पर फर्जी मुकद्मे दर्ज कराए जा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं है। ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और आईटी सेल के प्रदेश सचिव आशु भारद्वाज, आशु श्रीवास्तव ने कहा कि पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति के आगे घुटने टेकते हुए देश को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। अमेरिकी ट्रेड डील हो या ऑपरेशन सिंदूर, इसका जीता जागता प्रमाण है। देश की जनता अब सरकार के जुमले सुन सुनकर उकता गई है। महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी और महिला नेत्री श्रीमती सरिता शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का शोषण हो रहा हैं। महिलाएं अब घर से बाहर जाने के लिए भी दस बार सोचती हैं। पार्षद सुनील कुमार और पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें देश की आमजनता को विभिन्न माध्यमों से लूट रही है। देश की जनता महंगाई से त्रस्त है, देश में तानाशाही चल रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सड़कों पर उतरकर जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराने से घबराकर सरकार फर्जी मुकदमें दर्ज का आम आदमी की आवाज को दबाना चाहती है। इस अवसर पर हरविंदर सिंह उर्फ रिंकू, हेमंत चंचल, यश शर्मा, निखिल सौदाई, शिवम बाल्मीकि, आकाश, गुलशन शर्मा, सोनू सैनी, वसीम सलमानी, मनोज, आशु, अजय उर्फ चीकू, जावेद आलम, आकाश आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।