मनोज सैनी
हरिद्वार। जोमेटो फूड डिलीवर कम्पनी के डिलीवरी बॉय द्वारा जोमेटो कम्पनी द्वारा निर्धारित समय पर डिलीवरी न देने पर डिलीवरी बॉय के प्वाइंट तथा वेतन की कटौती न किये जाने तथा वेतन बढ़ाये जाने सम्बन्धी आदि मांगों को लेकर जोमेटो फूड डिलीवरी बॉय/कार्मिकों द्वारा रानीपुर मोड़, हरिद्वार पर 3 दिन से अनशन किया जा रहा है, जिसके सम्बन्ध में आज दिनांक 26.02.2026 को नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्री कुश्म चौहान द्वारा जोमेटो कम्पनी के पदाधिकारियों एवं अनशनकारियों को कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट, हरिद्वार में बुलाकर उनसे वार्ता की गयी तथा नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार द्वारा जोमेटो कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा सौंपे गये मांगपत्र पर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु जोमेटो कम्पनी के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की गई तथा अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त किया गया।

More Stories
पत्रकारिता के भविष्य पर महामंथन। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की संगोष्ठी में एआई की भूमिका पर चर्चा और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान।
महिला संचालिका को छह माह की सजा, 4.21 लाख का जुर्माना लगाया।
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।