मनोज सैनी
हरिद्वार। होली के त्यौहार के बाद महंगाई मैन मोदी ने आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका देते हुए घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं।
देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी आज से 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई दर अब 852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में कीमत 879 रुपये से बढ़कर 30 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि संशोधित कीमतें आज, 7 मार्च, 2026 से तुरंत प्रभावी हो जाएंगी।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।