ब्यूरो
देहरादून। देहरादून के कोतवाली क्षेत्र के मालयान माहौल से एक सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है जहाँ समुदाय विशेष के लड़के ने हिन्दू नाबालिग 14 वर्षीय हिंदू किशोरी से दुष्कर्म जैसे जघन्य घटना को अंजाम दिया, पीड़िता की माँ की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया मलयान मोहले में किराए पर रहने वाली महिला ने बताया वो अपने बच्चों के साथ मलयान मोहल्ले आरोपी दानिश के मामा के घर किराए रहते हैं उन्होंने ने बताया कि 18 जून की देर रात जब उनकी नाबलिग किशोरी शौच के लिए गई और जब काफ़ी देर तक लौटी नहीं तो वो वहाँ पहुँची तो उसने देखा कि उसकी बेटी सहमी हुई रो रही है। पूछने पर नाबालिग किशोरी ने बताया मकान मालिक के भांजे दानिश ने उसके साथ ज़बरन कुकर्म करा है। जब आज देर शाम घटना की जानकारी हिन्दू संगठनों को मिली तो हिंदू संगठन ने घटना स्थल पहुंचकर आरोपी के मामा की दुकान में तोड़फोड़ कर दी, वहीं बताया जा रहा नाबालिग किशोरी आरोपी दानिश के मामा की दुकान में काम किया करती थी।
फिलहाल पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर विपक्षी के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में तत्काल मु0अ0सं0- 217/2026 धारा -65(1)/351(3)BNS व धारा ¾ पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित करते हुये आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है। साथ ही घटना में शामिल अभियुक्त के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फ़रार दानिश बताया जा रहा है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।