मनोज सैनी
हरिद्वार। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस ने 174 लोगों के चालान काटे, जिसमें एक नाबालिग द्वारा चलाए जा रहे वाहन सहित कुल 06 दोपहिया किए गए सीज़।साथ ही नाबालिक 27 हजार का चालान भी काटा गया।
मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार यातायात पुलिस रुड़की द्वारा रुड़की क्षेत्र के विभिन्न चौराहे जैसे डम डम चौक, रोडवेज बस अड्डा, मंगलौर बस अड्डा, रामनगर चौक पर मोटर वाहन अधिनियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस रुड़की द्वारा कुल 174 चालान किये गए। नाबालिक द्वारा वाहन चलाने पर – 01, रेट्रो साइलेंसर-03, नशे में वाहन चलाने पर-01, बिना नंबर प्लेट -01 आदि का उल्लंघन करने पर 06 वाहनों पर सीज की कार्रवाई गई है। अभियान के दौरान एक नाबालिग का 27 हजार रूपये का चालान भी काटा गया।
हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि कोई भी परिजन अपने नाबालिक बच्चों को वाहन ना दें, तथा सभी लोग यातायात नियमों का पालन करेंl हमारी प्राथमिकता है कि आप सुरक्षित एवं सकुशल अपने गंतव्य के लिए पहुंचेl

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी, 12 नमूने जांच के लिए भेजे गए।
वन नेशन, वन इलेक्शन पर कांग्रेस का हमला। भाजपा द्वारा धार्मिक मंचों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण: आलोक शर्मा
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार में कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण।