सुनील मिश्रा
हरिद्वार। ज्वालापुर के पांडे वाला मैदान में श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान कमेटी के तत्वाधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला भव्य ऐतिहासिक प्राचीन गुघाल मेला 22 सितंबर से 25 सितंबर तक धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी धड़ा पंचायत कमेटी के अध्यक्ष सचिन कौशिक मंत्री उमाशंकर वशिष्ठ एवं मेला संयोजक महेश तुम्बडिया ने संयुक्त रूप से दी। इस बाबत कमेटी के अध्यक्ष सचिन कौशिक ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले चार दिवसीय गुघाल मेले की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी स्थल पर भरने वाले मंदिर एवं पूरा मेला क्षेत्र को फूल मालाओं एवं बिजली की रंगीन आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया है। इसके साथ ही मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालु लोगों की सुरक्षा के मददेनजर जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर पूरे मेला क्षेत्र मैं पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंत्री पं उमाशंकर वशिष्ठ ने बताया कि मेले में चौबीसो घंटे बिजली पानी एवं साफ सफाई की व्यवस्था के बेहतर प्रबंध किए गए हैं। जगह-जगह मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेले में आने वाले लोगों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। मेला संयोजक महेश तुम्बडिया ने बताया कि मेले में इस बार नए इलेक्ट्रिक झूले आकर्षण का केंद्र होंगे इसके साथ ही मेले में महिलाओं एवं बच्चों के लिए गृह उपयोगी सामान की दुकाने चाट पकौड़ी जलेबी आइसक्रीम एवं फलों की दुकान व्यवस्थित रूप से मेला क्षेत्र में लगाई गई है। कोषाध्यक्ष अनिल कौशिक ने बताया कि गुघाल मेला प्रारंभ होने से पूर्व एक दिन पहले गोगा म्हाडी पर रखी जाने वाली पवित्र छड़ी को जोगियों के द्वारा रात्रि में नगर भ्रमण कराया जाएगा। नगर भ्रमण के बाद 23 सितंबर की सुबह को पवित्र छड़ी को गोगा जी के मन्दिर मेला स्थल पर लाया जाएगा। जहां धड़ा कमेटी के लोगों द्वारा पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा इस अवसर पर सह संयोजक रमाकांत जोशी रमाकांत बदन के उपाध्यक्ष सुधीश श्रोत्रिय उमेश कौशिक संजय खजान के चिराग वशिष्ठ उपस्थित रहे।

More Stories
कांग्रेस ओबीसी विभाग ने भेजा राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन। जनगणना में ओबीसी वर्ग का स्पष्ट वर्गीकरण सुनिश्चित करने की मांग की।
नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी ने किया डर कर सरेंडर।
निठारी हत्याकांड में आरोपित रहे सुरेन्द्र कोली का चाय की दुकान में रस्सी से लटका मिला शव।