Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

बड़ी खबर: कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया त्याग पत्र।

सुनील मिश्रा

हरिद्वार। ओबीसी विभाग के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी ने अपने पत्र से त्याग पत्र दे दिया है। ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे अपने त्याग पत्र में गौरव चौधरी ने निजी कारणों के चलते त्याग पत्र देने की बात लिखी है। त्याग पत्र में चौधरी ने लिखा कि वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी विभाग’ के पद की ज़िम्मेदारियों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ हूं। अतः मैं इस पद से अपना त्यागपत्र प्रस्तुत कर रहा हूँ।

मुझे इस गरिमामय पद पर सेवा करने का अवसर देने और मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं एवं साथी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि पद से इस्तीफा देने के बाद भी मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता बनकर पार्टी की सेवा करता रहूँगा। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए मेरा प्रयास सदैव जारी रहेगा। कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने की कृपा करें।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!