Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

सोशल मीडिया पर शुरू हुई अमन से दोस्ती की कहानी। राज खुला तो अमन निकला शाहरुख।

ब्यूरो

हरिद्वार। मध्य प्रदेश निवासी युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 25 सितंबर को मध्य प्रदेश निवासी युवती ने पथरी थाने में एक युवक और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि मध्य प्रदेश के सतना जनपद की रहने वाली 24 वर्षीय युवती की 4 साल पहले बादशाहपुर निवासी शाहरुख से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी।

उसने अपनी आईडी अमन सिंह के नाम से बनाई हुई थी। उसने शादी करने का वादा किया था। वह हरिद्वार के लिए निकली। बीते 13 सितंबर को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची जहां स्टेशन के पास उसे कमरे में रखा गया। युवक ने उसे अपनी असली पहचान बताते हुए धर्मांतरण करने के बाद ही शादी करने की बात कही।

आरोप था कि युवक की मां और भाई भी उस पर दबाव बना रहे थे। आरोप था कि पथरी लाने के बाद भी उसे बंधक बनाया। उसके साथ दुष्कर्म किया। सीओ ने बताया कि एसएसपी ने थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सुराग मिलने पर शनिवार की रात मुख्य आरोपी शाहरुख निवासी ग्राम बादशाहपुर, थाना पथरी को गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!