Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।

सुनील मिश्रा
हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 के अंतर्गत प्रशासन द्वारा कनखल के ऐतिहासिक चौक बाजार में स्थित कांग्रेस के ध्वज को नवीनीकरण हेतु एवं चौक सौंदर्य करण हेतु स्थानांतरित किया गया।उसका भूमि पूजन आज सभी कांग्रेस जनों ने मिलकर किया।

इस अवसर पर ऐतिहासिक ध्वज जो सन 1930 में कांग्रेस कमेटी को अलॉट हुआ था उसका नवीनीकरण कार्य आज शुरू हुआ। इस अवसर पर पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पं जगदीश अत्री जी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सन 1978 में जनता पार्टी की सरकार में यह ध्वज कुर्क करके सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया। तब इस ध्वज की लड़ाई तब के कांग्रेसियों ने लड़ी जिसके लिए उन्होंने लाठीया भी खाई, जेल भी गए, कोर्ट से मुकदमा कांग्रेस के पक्ष मे गया और सन 1980 में यह ध्वज पुनः कांग्रेस के पक्ष में रिलीज कर दिया गया। जिसमें स्व जगदीश चौधरी,स्व पं जगदीश मिश्रा,स्व जगदीश चौबे,पं जगदीश अत्री,स्व भारतेंदु हांडा, का भरपूर योगदान रहा। इन्हीं के नाम से ये ध्वज एलाट हुआ।

कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालिवाल,पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी,महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने संयुक्त रुप से कहा कि ये ध्वज कांग्रेस की एक धरोहर है।हम इसकी आन बान शान की हम सब मिलकर रक्षा करेंगे। इसे यहां शान के साथ स्थापित पुनः करेंगे तथा स्थापित होने के बाद ध्वजा रोहण व भव्य सभा का आयोजन किया जाएगा।

भूमि पूजन जतिन हांडा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं शुभम अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष ब्लॉकांग्रेस कमेटी कनखल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नितिन तेश्वर पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस , रकित वालिया पूर्व राज्य मंत्री, अशोक शर्मा पूर्व मेंयर पति, रवीश भतीजा ,वसीम सलमानी ,प्रेम शर्मा ,उत्कर्ष वालिया ,सत्येन्द्र वशिष्ट, राहुल चौधरी, विमल चौधरी ,कपिल चौधरी, संजय आनंद,लव चौधरी हरदवारी लाल,हिमांशु राजपूत सोनू ,अजय महाराज,अवधेश शर्मा ,दीपाली त्यागी, हरीश अरोरा ,उपेंद्र कुमार बिट्टू ,दिनेश वालिया, सुंदर सिंह मनवाल, मुकुल जोशी, राधेश्याम प्रजापति ,विजय गुप्ता, अमर शर्मा ,राजेंद्र भारद्वाज, राजकुमार कनौजिया ,आशु श्रीवास्तब, विजय प्रजापति, रिषभ अरोरा ,संदीप बर्मन मोनू ,प्रशांत चौहान ,अमित राजपूत , कामेशबर यादव, प्रतीक गुप्ता ,अभिषेक मिश्रा गोला ,रमेश पंत ,राजकुमार ठाकुर, सोनू शर्मा, संजय अत्री ,पुष्पेंद्र भारद्वाज निक्की ,अजय भरद्वाज ,गौरव तेश्वर, मनीष गुप्ता,सुनील दत्ता मोहित त्यागी आदि कांग्रेसी उपस्थित हुए।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!