Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।

सुनील मिश्रा

हरिद्वार। चौक बाजार श्री राम लीला समिति रजि० ज्वालापुर के 79 वें वार्षिकोत्सव रामलीला का शुभारंभ रविवार को मुख्य अतिथि अर्श नय्यर पुत्र श्री ललित नय्यर द्वारा रंगमंच पूजन कर किया गया। रंगमंच पूजन के बाद पहले दिन चौक बाजार रामलीला के रंगमंच पर श्रवण कुमार लीला एवं कैलाश लीला का भव्य मंचन किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्श नय्यर का श्री रामलीला समिति के पदाधिकारीयों-अध्यक्ष पं शशिकांत वशिष्ठ महामंत्री शिवम अंगार सोडिया कोषाध्यक्ष शिवम बंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल श्रोत्रिय स्वागत मंत्री शिवम मिश्रा ( अल्हड ) संयोजक सुबोध बंसल गजेंद्र वर्मा उपाध्यक्ष शांतनु सिखौला चंद्र मोहन विद्याकुल नीरज मंगल रमन पटवर विक्की चौहान मीडिया प्रभारी सुनील मिश्रा आय – व्यय निरीक्षक लव चौहान मंत्री संजय बेगमपुरिया बक्शी चौहान मुकेश चौहान कृष्ण कीर्तिपाल उप मंत्री प्रत्यूष आत्रेय रामकुमार प्रिंस कीर्तिपाल विभोर बेगमपुरिया सिद्धांत मिश्रा व्यवस्थापक .बब्बू चौहान कुश चौहान सागर चौहान वंश चौहान वासु चक्रपाणि सह संयोजक सागर वशिष्ठ शिवांश शर्मा मंच संचालन विजय गुप्ता सुधीश श्रोत्रीय वीरेंद्र झा नारायण झा मनोज चौहान डा अनिल कुमार प्रशांत चौहान सुरेंद्र वर्मा पवन कमल तनेजा आदि ने माल्यार्पण कर पटका पहनाते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। रंगमंच पर पूजा अर्चना का कार्य पं हरि ओम जयवाल एवं पं अर्चित कौशिक के द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न कराया गया

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!