Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

भेल की 52 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला: मंच पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, कलाकारों का बढ़ाया उत्साह।

सुनील मिश्रा

​हरिद्वार। भेल सेक्टर-1 में पिछले 52 वर्षों से निरंतर सज रहे ऐतिहासिक रामलीला मंच पर मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के पहुंचते ही पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समिति पदाधिकारियों और कलाकारों ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं आलोक शर्मा ने भी कलाकारों के आग्रह पर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाकर उनका मनोबल बढ़ाया।
​मंच से अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के आदर्शों पर चलना ही हम सभी का कर्तव्य है और जीवन के हर मोड़ पर हमें उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए।
​इस दौरान रामलीला के तीसरे दिन मंच पर प्रस्तुत दृश्यों ने दर्शकों को पूरी तरह भावुक कर दिया। अनजाने में हुए श्रवण कुमार के वध, उनके अंधे माता-पिता द्वारा राजा दशरथ को शाप दिए जाने और पुत्र के वियोग में उनके प्राण त्यागने के मार्मिक दृश्यों ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। कलाकारों के जीवंत और हृदयस्पर्शी अभिनय ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
​इस गरिमापूर्ण अवसर पर रामलीला समिति के संरक्षक डॉ. हिमांशु द्विवेदी, अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, सचिव राधेश्याम सिंह और कोषाध्यक्ष गौरव ओझा ने आलोक शर्मा , मनोज सैनी एवं सोम त्यागी को पटका पहनाकर उनका पारंपरिक स्वागत किया। इस अवसर पर गणेश उत्सव समिति के प्रवीण बरदिया, विनीत कुमार चौहान, संजय चौधरी एवं भेल के श्रमिक नेता संदीप चौधरी नरेश नेगी अशोक शर्मा सचिन राही, वीरेंद्र नेगी, संजय वर्मा धनंजय यादव राजकुमार, सुबोध कुमार, मुख्तियार सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे

Share
error: Content is protected !!