सुरेन्द्र शर्मा
हरिद्वार। चेक बाउंस के मामले में एसीजेएम की अदालत ने आरोपी शादाब अली को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने आरोपी युवक को छह महीने के कठोर कारावास व दो लाख 60 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। महादेवपुरम सिडकुल निवासी शिकायतकर्ता उधम सिंह ने बताया था कि माह अगस्त 2022 में आरोपी शादाब अली पुत्र इसरार अहमद निवासी दादूपुर गोविंदपुर,रानीपुर, ने ढाई लाख रूपये निजी जरूरत के लिए उससे उधार मांगे थे। जिसपर शिकायतकर्ता ने आरोपी को माह सितंबर 2022 में ढाई लाख रुपये उधार दे दिए थे। तय अवधि के बाद जब शिकायतकर्ता ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे,तो आरोपी ने पैसे के भुगतान के लिए अपने बैंक शाखा का एक चेक भरकर दिया था। जब शिकायतकर्ता ने उक्त चेक को राशि भुगतान के लिए बैंक में प्रस्तुत किया गया, तो बैंक ने उसके खाते में अपर्याप्त धनराशि की टिप्पणी के साथ चेक शिकायतकर्ता को वापस लौटा दिया। नोटिस भिजवाने के बावजूद भी आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब नही दिया था।
थक हारकर शिकायतकर्ता ने कोर्ट की शरण ली थी। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को छह महीने की कैद व दो लाख 60 हजार के जुर्माना राशि की सजा सुनाई है। साथ ही, जुर्माना राशि में से 10 हजार रुपये राजकोष में जमा करने के आदेश भी दिए है।

More Stories
कुंभ निर्माण कार्यों पर कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने लगाये भ्रष्टाचार के आरोप। कहा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा अर्धकुंभ -2027
बीएचईएल ने ग्रिड स्थिरता समाधान क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का किया विस्तार।
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले।