Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

खाकी पर दाग: 2 दरिगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

मनोज सैनी

हरिद्वार। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसएसपी नवनीत सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए दो उपनिरीक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में दरोगा मनदीप सिंह और बलवंत पंवार के खिलाफ रुड़की की कोतवाली गंगनहर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विभागीय जांच में दोनों के खिलाफ लगे आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। एसएसपी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में सख्त संदेश देने की कोशिश की गई है कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share
error: Content is protected !!