Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने पिल्ला गैंग के 3 आरोपी दबोचे। मुख्य आरोपी की तलाश जारी।

मनोज सैनी

हरिद्वार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुए विवाद में हुई फायरिंग और हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने पिल्ला गैंग के 3 आरोपियों को दबोच लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

मिली जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर की रात्रि को कोतवाली कनखल क्षेत्रांतर्गत सतीघाट पर कुछ युवकों के बीच सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने वादी के पुत्र के साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि युवक इस हमले में बाल-बाल बच गया। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली कनखल में मु0अ0सं0 414/2026 मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए  तीन आरोपियों आर्यन राजपूत पुत्र रूपचन्द्र, निवासी लोधामंडी, राजघाट, कोतवाली कनखल, हरिद्वार, गौतम सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी बैरागी कैंप, कोतवाली कनखल, हरिद्वार, मनीष कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी कमल बस्ती, बैरागी कैंप, कोतवाली कनखल, हरिद्वार को दबोच लिया। हिरासत में लिये गये आरोपियों के विरुध्द आवश्यक वैधानिक की जा रही है। प्रकरण अन्य शेष आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।

Share
error: Content is protected !!