Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

हैवानियत: 11 माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

ब्यूरो
हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र में 11 माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। परिजनों द्वारा घायल पीडिता को उपचार के लिए उप जिला मेला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत देखते हुए चिकित्सकों ने बच्ची को हॉयर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने उप जिला मेला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई गई। जिसके बाद पुलिस एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश पहुंची और पीडित परिवाार से घटना की जानकारी जुटाने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 15 नवम्बर को कोतवाली नगर हरिद्वार पर उप जिला मेला अस्पताल हरिद्वार से सूचना प्राप्त कि एक 11 माह की बच्ची को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना पर पुलिस टीम को उप जिला मेला अस्पताल पहुंची और चिकित्सक से घटना की जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस टीम ने एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश पहुंचकर पीडित परिजनों से घटना की जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस ने पीडित परिवार की ओर से दुष्कर्म के आरोपी सौरभ कुमार पुत्र राजेंद्र दास निवासी पंचरुखी थाना शाहकुंड जिला भागलपुर बिहार के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाते हुए सूचना पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सौरभ कुमार को क्षेत्र स्थित वाल्मिकी चौक से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि विगत 15 दिन से विकास इंडस्ट्री पाइप फैक्ट्री औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार में काम करता है और फैक्ट्री परिसर में पीडित परिवार के साथ ही रहता है। रविवार की करीब शाम 7-8 बजे बच्ची की मां ने उसको बच्ची को दिया। जिसको लेकर सौरभ फैक्ट्री परिसर में एकांत स्थान पर ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके खिलाफ सम्बंधित घाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

error: Content is protected !!