ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के माता-पिता न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इसी क्रम में वह मातृ सदन पहुंचे और स्वामी शिवानंद जी के सामने अपनी पीड़ा सुनाई।मीडिया से बातचीत में माता-पिता ने कहा कि विनोद आर्य के द्वारा जो प्रेस की गई है, वह साजिशन की गई है। उनकी बेटी को बदनाम किया जा रहा है। उनको न्याय के लिए दर-दर भटकाया जा रहा है। न्याय के लिए वह मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं, परंतु अभी तक न्याय नहीं मिल पाया। उनके खिलाफ और उनकी बेटी के खिलाफ गलत माहौल तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने मांग की कि सीबीआई जांच में विनोद आर्य के मोबाइल की भी जांच होनी चाहिए। मातृ सदन के स्वामी शिवानंद जी के द्वारा उनकी हर जांच में सहयोग का आश्वासन दिया गया।

More Stories
सातवें दिन भी जारी रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन।
गैलेक्सी एडवर्टाइजर्स ने कर्मचारी सम्मान और खुशहाली की पेश की अनूठी मिसाल, दो सहयोगियों को की कार भेंट।
निजी चैट सार्वजनिक करना निजता का हनन: ज्योति रौतेला।