मनोज सैनी
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के कुल 92 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है।


जारी स्थानांतरण सूची में कई प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही पुलिस लाइन, विभिन्न कोतवालियों, चौकियों, सीआईयू तथा अन्य शाखाओं में तैनात अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।
आदेश के तहत चन्द्रभान सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, अमरजीत सिंह को प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर, केसी भट्ट को प्रभारी निरीक्षक खानपुर, नन्द किशोर भट्ट को प्रभारी निरीक्षक रुड़की, राजेन्द्र खोलिया को प्रभारी निरीक्षक कलियर, विनोद गुसाईं को प्रभारी निरीक्षक पथरी, मनोज मैनवाल को प्रभारी निरीक्षक मंगलौर, भगवान महर को प्रभारी निरीक्षक श्यामपुर, राकेश शाह को प्रभारी निरीक्षक रानीपुर तथा अनिरुद्ध मैठाणी को प्रभारी निरीक्षक सिडकुल की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में संजय मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक खानपुर, कुन्दन राम आर्य को प्रभारी निरीक्षक झबरेड़ा तथा प्रदीप रावत को प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक स्तर पर भी बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
सूची में कोतवाली नगर, ज्वालापुर, कनखल, रानीपुर, सिडकुल, गंगनहर, रुड़की, मंगलौर, लक्सर, पथरी, भगवानपुर, खानपुर, झबरेड़ा, कलियर और बहादराबाद सहित विभिन्न थाना-कोतवालियों और चौकियों में तैनाती में बदलाव किया गया है।
इसके अलावा कुछ अधिकारियों को सीआईयू रुड़की, सीआईयू हरिद्वार, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, चुनाव सेल तथा अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं में जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि इस व्यापक फेरबदल से जनपद में पुलिस व्यवस्था को नई गति मिलने के साथ ही कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर भी नई टीम के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
अंकिता भंडारी की व्हाट्सएप चैट लीक करने पर बड़े संघर्ष के बाद विनोद आर्य और एडवोकेट अनुज पुंडीर पर दर्ज हुआ मुकदमा।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर 140 वाहनों के चालान, 26 वाहन सीज।
विनोद आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने पर अंकिता के माता पिता ने दिया गांधी पार्क में धरना, कांग्रेस ने दिया समर्थन।