मनोज सैनी
देहरादून। दिवंगत अंकिता भंडारी की 4 साल पुरानी व्हाट्सएप चैट लीक करने के आरोप में बड़े संघर्ष के बाद आखिरकार अंकिता के माता पिता की तहरीर पर हत्याकांड के मुख्य दोषी पुलकित आर्य के पिता पूर्व भाजपा और आरएसएस नेता विनोद आर्य और एडवोकेट अनुज पुंडीर पर सूचना प्रोधौगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की 66C, सूचना प्रोधौगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की 66D, भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 -356(2), भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023-79 धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया। अंकिता भंडारी भंडारी की मां सोनी देवी और पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी की तहरीर पर देहरादून के राजपुर थाने में ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की गई है।






चूंकि घटनास्थल हरिद्वार स्थित प्रेस क्लब होने के कारण क्षेत्राधिकार के आधार पर यह मामला जांच के लिए कोतवाली हरिद्वार ट्रांसफर किया जाएगा। एफआईआर दर्ज होने से पहले अंकिता के माता-पिता ने कार्रवाई की मांग को लेकर देहरादून में विरोध-प्रदर्शन और धरना भी दिया था।

More Stories
यातायात नियमों के उल्लंघन पर 140 वाहनों के चालान, 26 वाहन सीज।
विनोद आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने पर अंकिता के माता पिता ने दिया गांधी पार्क में धरना, कांग्रेस ने दिया समर्थन।
जूना अखाडे के रमता पंचों एवं साधु संतों की टोली का ज्वालापुर पांडेवाला पहुंचने पर धड़ा पंचायत फिराहेडियान कमेटी की ओर से किया गया भव्य स्वागत। पुष्प वर्षा के साथ की गई भव्य आतिशबाजी।