मनोज सैनी
मंगलौर। अपनी गंदी मानसिकता के चलते अपने रिश्तेदार की 9 वर्षीय नाबालिग बेटी को अपना शिकार बनाकर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी अफजल पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी मोहल्ला किला बाजार लंढौरा मंगलौर को पुलिस टीम ने दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
उक्त कृत्य के संबंध में बच्ची के पिता द्वारा कोतवाली मंगलौर पर दी गई शिकायत के आधार पर दिनांक 29.4 2025 को अंतर्गत धारा 137(1),65(2),74,76 बीएनएस व पोक्सो के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा मंगलौर कोतवाल को जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तारी करने एवं क्षेत्र की कानून व्यवस्था बनाए रखने के सुस्पष्ट निर्देश दिए गए थे।

More Stories
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।
बिजली संशोधन बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया केंद्र सरकर के खिलाफ प्रदर्शन।