मनोज सैनी
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने ससुराल पक्ष पर गोली चलाने वाले दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली ज्वालापुर में मौहल्ला चाकलान में एक व्यक्ति ने दिनांक 01/02-05-20225 की रात्रि में एक व्यक्ति द्वारा अपने ही ससुराल पक्ष पर अवैध अस्लाह से जान से मारने की नियत से फायर किया गया। उक्त प्रकरण में वादी डा० चन्द्रकिशोर श्रोत्रिय निवासी मौ० मिश्रान, गली चौक बाजार, ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देते हुए बताया कि अपने दामाद पराग उर्फ परीक्षित व पुत्री के मध्य हुये विवाद को सुलझाने मेरी पत्नी व मेरा पुत्र, मेरे दामाद पराग उर्फ परीक्षित निवासी चाकलान, ज्वालापुर के घर गये, आपसी विवाद होने के कारण मेरी पत्नी सरिता व पुत्र पारस पर दामाद ने अस्लाह से फायर किया। जिससे दोनो घायल हो गये। तहरीर के आधार पर थाना ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या-193/2025 धारा 109 (1) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गयाl जिसके क्रम में कोतवाली ज्वालापुर की पुलिस टीम द्वारा बडी लगन मेहनत व क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेजो का निरीक्षण करते व पतारसी-सुरागरसी करते हुये, अभियुक्त पराग पुत्र रामेश्वर उम्र 38 वर्ष, निवासी-चाकलान, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार। को आज साय भैरो मंदिर ग्राउण्ड ज्वालापुर क्षेत्र से गिरफ्तारी किया गया। तथा अभियुक्त के द्वारा जिस असलाह से फायर किया गया, उसकी बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।