मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम, हरिद्वार द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची में भारी फर्जीवाड़ा देखने को मिल रहा है और यह सब हुआ है स्थानीय पार्षद और बीएलओ की मिलीभगत से।
वार्ड न 21 शारदा नगर की यदि बात की जाए तो यहां की बीएलओ ने तो फर्जवाड़े में रिकॉर्ड ही कायम कर दिया। वार्ड न 21 के स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है की शारदा नगर कॉलोनी के लगभग 400 से 500 वोटों को मतदाता सूची से या तो गायब कर दिया गया है या फिर अन्यत्र स्थान पर दर्शाया गया है। इसी प्रकार इंदिरा बस्ती, शिव विहार, निकुंज विहार आदि कॉलोनी के स्थानीय निवासियों को कॉलोनी में न दर्शाकर आंशिक राजीव नगर बस्ती में दर्शाया गया है। जबकि आंशिक राजीव नगर कॉलोनी में वार्ड न 21 में मात्र कुछ ही मतदाता निवास करते है। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है की स्थानीय पार्षद ने स्थानीय बीएलओ के साथ मिलकर अपने निवास स्थान पर ही पूरी की पूरी मतदाता सूची बना डाली। निकुंज विहार, शिव विहार, लाल मंदिर, इंदिरा बस्ती आदि कॉलोनी के स्थानीय लोगों का आरोप है की जब घर घर सत्यापन की प्रक्रिया चल रही थी तो बीएलओ उपरोक्त कॉलोनियों में सत्यापन करने भी नही आ रहे थे तो स्थानीय निवासियों ने मिलकर सत्यापन हेतु एसएनए श्याम सुंदर जी से जाकर शिकायत की, शिकायत के बाद जाकर उपरोक्त कॉलोनियों में जाकर सत्यापन हुआ था। इस संदर्भ में जब स्थानीय बीएलओ श्रीमति मंजू जोशी से फोन पर वार्ता की तो उन्होंने बताया की उन्होंने शारदा नगर और शांति विहार के कुछ हिस्सा ही सत्यापित किया था। बाकी क्षेत्र का सत्यापन किसी और कर्मचारी द्वारा किया गया है।

More Stories
जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज और भूपतवाला में बने अस्पताल को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की धामी सरकार पर बोला हमला: कहा बदहाल स्थिति में है जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं।
स्वास्थ्य विभाग को मिले 30 और विशेषज्ञ चिकित्सक।
बद्री-केदार समेत 47 मंदिरों में गैर सनातनियों के एंट्री बंद। सारा अली खान को केदार दर्शन के लिए देना होगा शपथ पत्र।