सुनील मिश्रा
हरिद्वार। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री श्रीकांत वशिष्ठ ने उत्तराखंड सरकार व मेला प्रशासन से जारी एसओपी में अस्थि प्रवाह व कर्मकांड को लेकर व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होने कहा कि मृतक के परिवार मे 72 घंटे की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट व्यवहारिक नहीं है। वशिष्ठ ने कहा कि पूर्व मे कॊरोना लोकडाउन में भी अस्थि विसर्जन व पिंडदान पर दो लोगो को समय निर्धारण मे घाट पर आने की अनुमति दी गई थी। उसे इस समय में भी लागू करने की मांग पर कॉरोना नियमों के आधार पर सावधानी बरतते हुवे प्रशासन को विचार करना चाहिए। उन्होने कहा कि देश में खबरें जाने से यात्रीगणॊ के भय मे आने से तीर्थ के पुरोहितॊ, पुजारीयो, कर्मकांड करने वाले हज़ारों लोगो के सामने रोजी रोटी का संकट आ सकता है। इसलिये महासभा की मांग पर प्रशासन को पुनः विचार कर गाइड लाइन में कुछ संशोधन करनी चाहिए।

More Stories
किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सौंपा मांग पत्र।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।