ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस में आज आर्यनगर, ज्वालापुर में स्वेच्छा से शामिल होने वाली सम्मानित जनता को तरह तरह के लालच देने के बावजूद कांग्रेस में शामिल होने वालों के हौंसले बुलंद हैं। जब कांग्रेस में शामिल होने वाली महिला माननीय के लालच में नहीं आयी तो उन्हें डराने व धमकाने का भी प्रयास किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 4 जुलाई को आर्य नगर, ज्वालापुर में बड़ी संख्या में भाजपा छोड़कर महिलाएं, युवा व बुजुर्ग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, जैसे ही इस बात की जानकारी माननीय को लगी तो उनके समर्थकों द्वारा शामिल होने वाली अबला विधवा महिला पार्वती नेगी व अन्य पुरुषों को पहले तो लालच दिया जा रहा है जब वे लालच में नहीं आ रहे हैं तो उनको डराने व धमकाने का भी प्रयास किया जा रहा है। सुनिये ऑडियो रिकॉर्डिंग।

More Stories
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देश की आजादी और जागरूकता में पत्रकारिता की अहम भूमिका: बत्रा