मनोज सैनी
देहरादून। देश में वर्तमान में चल रहे घटनाक्रम पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखते हुए हरदा ने लिखा है कि #भाजपा के लोकतंत्र और संसदीय लोकतंत्र की अपनी परिभाषा है। शायद #RSS ने उनको यह परिभाषा रटाई है। श्री Rahul Gandhi सांसद हैं, माननीय स्पीकर से मिलकर के आग्रह कर रहे हैं कि मुझे बोलने दें और उतना समय दें, जितना मेरे खिलाफ सदन में बोलने वाले चार मंत्रीगणों को दिया गया है या उन्होंने लिया है। भाजपा कहती है, नहीं हम बोलने नहीं देंगे! पहले आप हमारा आदेश मानो जो अपराध किया ही नहीं उसके लिए माफी मांगो। यदि सांसद, वह भी विपक्ष का संसद में नहीं बोलेगा तो फिर कहां बोलेगा? भाजपा के सांसदगण बहुमत के अहंकार में हैं। भाजपा संख्या बल से अल्पमत कि आवाज को दबा देना चाहती है। भाजपा में सत्य को सुनने की हिम्मत नहीं है, श्री गौतम अडानी और भाजपा के शीर्ष के रिश्ते, देश और दुनिया के सामने नंगे होकर न आ पाएं, इसलिए संसद नहीं चलने दी जा रही है। यदि सत्ता ही संसद नहीं चलने देना चाहती है तो निश्चित मानिए संसदीय लोकतंत्र खतरे में है।

More Stories
गांजा रखने वाले को तीन साल की कैद।
सीतापुर रेलवे फाटक बना जाम का जंजाल, अंडरपास की मांग पर कब जागेंगे जिम्मेदार?
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।