मनोज सैनी
हरिद्वार। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद अब हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम आज हरिद्वार के आर्य नगर चौक से प्रारंभ हुआ। जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शामिल हुए। आज हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता आर्य नगर चौक पर एकत्रित हुए और ज्वालापुर रेलवे फाटक, रेल चौकी, कटहरा बाजार होते हुए ज्वालापुर
में जाकर समापन हुआ। इस दौरान ज्वालापुर के व्यापारियों ने खुले दिल से हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का स्वागत किया।
कार्यक्रम में सतपाल ब्रह्मचारी, राजबीर सिंह, विधायक रवि बहादुर, संतोष चौहान, बीना कपूर, मुरली मनोहर, मनोज सैनी, मकबूल कुरेशी, राजीव चौधरी, तेलूराम प्रधान, नईम कुरेशी, जगत सिंह रावत, यशवंत सैनी, ओम पहलवान, तरुण व्यास, कैश खुराना, तुषार कपिल, सुमन अग्रवाल, तेजस्वी गुप्ता, पार्वती नेगी, महेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र भारद्वाज, अंजू मिश्रा, शशि झा, अंजू द्विवेदी, किरण सिंह, बी एस तेजियान, हिमांशु बहुगुणा, समर्थ गर्ग, उदयवीर सिंह, फुरकान अली सोम त्यागी, अमन गर्ग सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल थे।

More Stories
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।