सुनील मिश्रा
हरिद्वार। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी व सेवानिवृत्त भारतीय वायु सैनिक एवं मंडल मंत्री वरुण चौहान ने ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर कावड़ यात्रा 2026 में उत्तराखंड पुलिस को रेनकोट बांटे।
इस अवसर पर आशु चौधरी व वरुण चौहान ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान हमारे शिव भक्तों की सुरक्षा, सेवा और सहायता के लिए तैनात पुलिस बल का कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने दिन-रात जागकर यातायात को सुचारू रखने और कांवड़ियों की हर संभव मदद करने के लिए पूरी पुलिस टीम को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया और कहा कि श्रावण मास में जहां एक ओर शिव भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ सड़कों पर देखने को मिलती है वहीं साथ-साथ उत्तराखंड पुलिस के जवानों के द्वारा भी इस ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने में एक अहम भूमिका निभाई जाती है। उत्तराखंड पुलिस द्वारा इस बरसात के मौसम में भी अपनी ड्यूटी निभाने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर ज्वालापुर कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा, उप निरीक्षक देवेंद्र पाल, हेड कांस्टेबल भारत सिंह नेगी, कांस्टेबल जतावर सिंह चौहान, संदीप कुमार, दिनेश कुमार, अंकुर चौधरी, मनीष चौहान, अभिमन्यु चौधरी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।