मनोज सैनी
हरिद्वार। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है, ऐसे में केंद्रीय ग्रह मंत्रालय के आदेश पर संवेदनशील जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एडवाजरी जारी करते हुए सभी राज्यों को स्थानीय स्तर पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। हरिद्वार में संवेदनशील इलाकों में भी सावधानी बरती जा रही है। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने सभी से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है जिससे लोग किसी अफवाह का शिकार ना बने। वहीं सभी क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है जिससे किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह के अनुसार लोगों को भी सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि कुछ लोग इस समय बाहर से आकर माहौल बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में लोग अफवाहों से बचे।

More Stories
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।
पौड़ी में बड़ा हादसा: 250 फिट खाई में गिरी कार, 3 साल के बच्चे सहित हरिद्वार के 5 लोगों की मौत।
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी। आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश।