मनोज सैनी
हरिद्वार। केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा जम्मू कश्मीर और हरियाणा में चुनावों की घोषणा के बाद हरिद्वार भाजपा कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व मीडिया प्रभारी रहे ओम प्रकाश जमदग्नि सोनीपत सांसद श्री सतपाल ब्रह्मचारी जी की राह पर चल पड़े हैं, जो हरियाणा के सफीदों विधान सभा से भाजपा से टिकट मांग रहे हैं। भाजपा नेता ओम प्रकाश जमदग्नि का कहना है की वे अपने व्यापारिक उद्देश्यों के चलते गांगोली(हरियाणा) से हरिद्वार आए थे और यहां मां गंगा ने उन्हें भरपूर प्यार दिया। अब जब उनका बेटा उनका व्यापार संभाल रहा है तो वह अब अपने जन्म स्थान में जनता की सेवा करना चाहते हैं।

बता दें कि श्री सतपाल ब्रह्मचारी हरिद्वार में नगर पालिका परिषद के सफल अध्यक्ष रह चुके थे और उसके बाद उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर 2 बार विधानसभा चुनाव लडा मगर सफलता हाथ नहीं आई। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने गृह जनपद सोनीपत से कांग्रेस का टिकट मांगा और कांग्रेस ने उन्हें सोनीपत से प्रत्याशी बना दिया। सतपाल ब्रह्मचारी ने मात्र 23 दिनों में ही सोनीपत की जनता का विश्वास जीत लिया और सांसद बन गए। अब उसी राह पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व मीडिया प्रभारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रह चुके ओम प्रकाश जमदग्नि ने भी हरियाणा का रुख कर लिया है और वह भी पार्टी से अपने गृह जनपद के सफीदों विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे हैं। फोन पर हुई वार्ता के क्रम में उन्होंने स्वीकार किया कि वह अब अपने गांव और क्षेत्र का विकास करने और जनता की सेवा करने के लिए हरियाणा के सफीदों से भाजपा से टिकट की मांग कर रहे हैं। बता दे की ओम प्रकाश जमदग्नि के उत्तरखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आदि बड़े नेताओं से नजदीकी संबंध हैं।

More Stories
पौड़ी में बड़ा हादसा: 250 फिट खाई में गिरी कार, 3 साल के बच्चे सहित हरिद्वार के 5 लोगों की मौत।
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी। आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश।
लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस की जंबोजेट कार्यकारिणी घोषित। हरिद्वार से संजय पालीवाल और संतोष चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष।