मनोज सैनी
लालकुंआ। अल्मोड़ा के विकास खंड सल्ट में भाजपा नेता द्वारा नाबालिग किशोरी से रेप और परिजनों को धमकी का मामला अभी चल ही रहा था कि अभी अभी खबर मिली है कि नैनीताल जिले के लालकुआं में दुग्ध संघ के अध्यक्ष भाजपा नेता पर महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए लाल कुंआ कोतवाली में एक तहरीर दी है।
कोतवाली प्रभारी को दी तहरीर में पीड़िता ने लिखा है कि प्रार्थिनी विधवा गरीब महिला को लालकुआं दुग्धसंघ में उसके अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा नौकरी परमानेंट दिलाने के नाम पर लगातार अपनी हवस का शिकार बनाकर व मजबूरी लाचारी का लाभ उठाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध बलात्कार कर प्रार्थिनी को जान से मारने की धमकी देकर डरा धमका रहा है।



More Stories
पूर्व सांसद राज बब्बर के जन्म दिन पर कांग्रेसजनों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक। मां गंगा से की उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना।
अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा। रेलवे, जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से हटाया गया अतिक्रमण।
पेपर लीक के विरोध में जागरूकता अभियान चलाएगी कांग्रेस: बालेश्वर सिंह