सुनील मिश्रा
हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने संसद में पेश किए गए केंद्र सरकार के बजट को खोखला और दिशाहीन बजट करार दिया है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि बजट में आम लोगों को राहत देने के लिए कुछ नहीं है। आयात निर्यात में भारी अंतर, डालर के मुकाबले रूपए की गिरती कीमत, एफडीआई में कमी जैसे तमाम तथ्यों की अनदेखी की गयी है। पिछले 12 वर्षो में यह केंद्र सरकार का सबसे खोखला बजट है। जिसमें किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं है। इससे बेरोजगारी, महंगाई बढ़ेगी, रूपया कमजोर होगा। आलोक शर्मा ने कहा कि बजट में उत्तराखंड को कुछ नहीं मिला है। प्रदेश की किसी भी मांग को बजट में पूरा नहीं किया गया है। आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए विवादित मुद्दों को हवा दी जा रही है। कोटद्वार में बुजुर्ग के साथ अन्याय का विरोध करने वाले युवक पर ही एफआईआर दर्ज कर दी गयी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रशासन की एकतरफ कार्रवाई का विरोध करती है। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजवीर चौहान, महेश प्रताप राणा, ओपी चौहान, मुरली मनोहर, बीएस तेजियान, तीर्थपाल रवि, लता जोशी, दिव्यांश शर्मा, सोम त्यागी, रवीश भटिजा, समर्थ अग्रवाल, विमला पांडे, राजीव भार्गव, अंजू मिश्रा, अंजू द्विवेदी, अतुल, अकरम अंसारी, जावेद खान, निखिल सोदाई, ग्रेस कश्यप आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार में 25 मार्च को रोजगार मेला, 100 पदों पर होगा चयन।
बीएचईएल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।
नवरात्र के पहले दिन माँ मनसा, माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें।