Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

अंबावत गुट का फ्लॉप रहा किसान सम्मेलन, खाली कुर्सियों ने खोल दी पोल।

सचिन सैनी

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन के अंबावत गुट का किसान सम्मेलन हरिद्वार में सोमवार से शुरु हुआ लेकिन इस सम्मेलन में खाली कुर्सियां ने ऋषिपाल अंबावत के कार्यक्रम की पोल खोल दी। हालांकि मंच पर तमाम नेता मौजूद थे लेकिन पंडाल खाली था। वहीं अंबावत गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावत भी खाली कुर्सियां देख नाराज हुए और अपने जिलाध्यक्षों को कार्यक्रम में भीड़ लाने और या फिर कार्रवाई झेलने की चेतावनी भी जारी कर दी।

हालांकि मंच से ऋषिपाल अंबावत ने किसानों के मुद्दों पर अपना पक्ष रखा और हरियाणा व महाराष्ट्र में होने वाले चुनावों में किसानों का प्रतिनिधित्व भी मांगा और हरियाणा में खुद भी चुनाव लड़ने की बात कही। लेकिन किसान सम्मेलन में किसानों की बेहद कम उपस्थित अंबावत गुट से किसानों के जुड़ाव की सारी कहानी बयां कर रही थी।

अंबावत गुट से क्यों नहीं जुड़ रहे किसान
सवाल ये भी है कि क्यों अंबावत गुट से किसान नहीं जुट रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार रतनमणी डोभाल बताते हैं। भारतीय किसान यूनियन में जब तक चौधरी टिकैत थे तब तक हरिद्वार में किसान सम्मेलन की धाक रहती थी और सरकारें व प्रशासन भी किसानों से खौफ खाता था। लेकिन चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बाद किसान यूनियन के कई गुट बन गए। इनमें से चौधरी ऋषिपाल अंबावत का एक गुट भी है।
अंबावत गुट के किसान सम्मेलन शुरु में तो कुछ प्रभावाशील दिखे लेकिन पिछले कुछ सालों से लगातार अंबावत गुट के सम्मेलन में कम किसान पहुंच रहे हैं। जो खुद ऋषिपाल अंबावत के लिए एक सोचने वाली बात हैं।

Share
error: Content is protected !!