मनोज सैनी
भगवानपुर। नाबालिग किशोरी के साथ उत्पीडन मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार वादी मुकदमा निवासी कोतवाली भगवानपुर द्वारा 31 मई को कोतवाली भगवानपुर में तहरीर देकर अंकित कराया था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ मांगेराम नामक व्यक्ति ने बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर लैगिंग उत्पीडन किया है। शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0 222/2026 धारा 137(2), 64(2)(k) बीएनएस व 5(k)(m)/6 पोक्सो अधि0 पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उपरोक्त घटना में शामिल आरोपी की अतिशीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये।
गठित पुलिस टीम ने 1 जून को आरोपी मांगेराम पुत्र रामशरण निवासी ग्राम रायपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। बाद गिरफ्तारी आरोपी को नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

More Stories
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार श्रद्धांजलि।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने किया आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ।