सुनील मिश्रा
हरिद्वार। जन अधिकारी पार्टी जनशक्ति की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन को अंकिता भंडारी हत्या मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑडियो की सत्यता की जांच की करनी चाहिए। वायरल ऑडियो की सत्यता जानने का अधिकार देवभूमि उत्तराखंड वासियों को है। साथ ही जिन लोगों के नाम सामने आ रहे उनकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। जिससे अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय मिल सके। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए हेमा भंडारी ने कहा कि वारयरल हो रहे ऑडियो वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जिन लोगों के नाम लिए जा रहे हैं, यदि वे सच्चे हैं तो स्वयं सीबीआई जांच की मांग करें। जांच में पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हेमा भंडारी ने कहा कि बेटियों एवं महिलाओं की आवाज जनप्रतिनिधि अवश्य उठाएंगे। जिन लोगों के नाम लिए जा रहे हैं। उनकी सीबीआई जांच एवं नारको टेस्ट लाइव होना चाहिए। अगर वह सच्चे हैं तो जांच से पीछे नहीं हटना चाहिए। मुद्दे को भट़काने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर दी जा रही प्रतिक्रियाओं को रोकने की बजाय सरकार को ठोस कदम उठाकर सीबीआई जांच करानी चाहिए। जांच के नाम से पीछे क्यों हटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी बेटी के लिए न्याय की मांग से पीछे नहीं हटेगी। प्रैसवार्ता में अलीम अंसारी, अभिषेक बहुगुणा, फैजान अंसारी, जावेद आदि भी मौजूद रहे।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।