सुनील मिश्रा
हरिद्वार। रविदासीय धर्म प्रचारक संदीप खत्री ने प्रेस क्लब, हरिद्वार में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही ऑडियो वीडियो के सबूत देने की मांग की है। पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए संदीप खत्री ने कहा कि अभिनेत्री उर्मिला सनावर एवं पूर्व विधायक सुरेश राठौर द्वारा सोशल मीडिया पर ऑडियो वीडियो केे माध्यम से दुष्प्रचार किया जा रहा है। यदि उनके पास कोई सबूत है तो जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराएं। संदीप खत्री ने कहा कि बातचीत के आधार पर आरोप लगाए जा रहे हैं लेकिन दोनों ही आरोपों को सिद्ध करने में नाकाम हैं। पुलिस प्रशासन से दोनों से भाग रहे हैं। अगर सच्चे हैं तो पुलिस के सामने आकर सच्चाई को सामने रखें। उन्होंने कहा कि अनर्गल, बेबुनियाद, झूठे आरोपों का कोई आधार नहीं होता है। प्रदेश की जनता को दोनों द्वारा गुमराह किया जा रहा है। आरोपों में सच्चाई है तो पुलिस के सामने आकर सूबत रखें। समाजसेवी पुरूषोत्तम शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि उर्मिला सनावर एवं पूर्व विधायक सुरेश राठौर अगर सच्चे हैं तो सामने आएं और सबूत दें। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही साबित हुए तो वह जलसमाधि लें लेंगे।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।