क्राइम ब्यूरो
कोटद्वार। उत्तराखंड ही नहीं देश की राजनीति में भूचाल लाने वाला बहुचर्चित अंकिता भंडारी केस में अब नई कड़िया खुल रही है। अपर ज़िला और सत्र न्यायाधीश कोटद्वार रीना नेगी की अदालत में अंकिता हत्याकांड के सत्र परीक्षण के दौरान दो पुलिसकर्मी और एक जेसीबी चालक के बयान दर्ज किए गए, जिसमे जेसीबी चालक ने बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में जेसीबी चालक दीपक ने कहा की उसने यमकेश्वर से भाजपा विधायक रेनू बिष्ट और एसडीएम के कहने पर ही वनंत्रा रिसोर्ट में जेसीबी चलने के लिए कहा था।
अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि क्या अब भाजपा अपनी विधायक पर कोई कार्रवाई करेगी क्योंकि उस रात जब मशीन चली, विधायक की वहां मौजूदगी के वीडियो वायरल हुए थे।
पाठकों को बताते चलें कि पौड़ी जिले के डोभ श्रीकोट की बेटी अंकिता भंडारी वनंत्रा रिसोर्ट ऋषिकेश में नौकरी करती थी, जिसकी हत्या आरोपी रिसोर्ट स्वामी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित ने चीला बैराज में धक्का देकर की थी। मामले की छानबीन के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, तब से आरोपित जेल में बंद है।

More Stories
कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर मनाया काला दिवस।
नो-एन्ट्री में भारी वाहनो के विरूद्ध चलाया चैकिंग अभियान: 14 वाहनो के ₹7000/- व 01 वाहन का कोर्ट चालान किया।
बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा सम्मान समारोह का आयोजन। डिजिटल मीडिया के युग में हिंदी अधिक प्रभावशाली है: रंजन कुमार