सुनील मिश्रा
हरिद्वार। अन्नदाता किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्थान प्रभारी सुरेश कुमार छिल्लर ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण देश के किसानों का बहुत नुकसान हुआ है। बरसाती पानी के कारण फसलें बर्बाद हो गई है। जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और असम सहित विभिन्न राज्यों के लोग प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे हैं। सुरेश कुमार छिल्लर ने तत्काल प्रभावितों को राहत देने की मांग की है। उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि आपदा के कारण किसानों ने अपने परिवारों को खोया है। आपदा से प्रभावित किसानों को दस लाख के मुआवजे की घोषणा की जानी चाहिए। बाढ़ के कारण किसानों के मवेशी मर गए हैं। किसान हताशा निराशा का सामना कर रहा है। सुरेश कुमार ने कहा कि दिल्ली जमुना खादर में जिन किसान मजदूर परिवारों के मकान तोड़े गए हैं। उनको दिल्ली सरकार तुरंत दस लाख रुपए का मुआवजा घोषित करें। जल्द ही पुनर्वास का काम किया जाए। किसानों को 200 गज का प्लॉट एवं मजदूरों को 100 गज का प्लाट जमुना खादर मूलचंद बस्ती में आवंटित किया जाए। जिससे लोगों को राहत मिल सके। देश का किसान खुशहाल होगा तो देश तरक्की की ओर अग्रसर होगा। इस दौरान सुरेंद्र सिंह राणा, चंद्रशेखर चैहान, महेंद्र बिष्ट, आदेश धीमान, योगेश त्यागी, उमेश बोरा, राजीव चैहान, रणवीर शर्मा आदि मौजूद रहे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने फिर किया प्रदेश की महिलाओं का अपमान। देखें वायरल वीडियो