मनोज सैनी
हरिद्वार। शान्तर शाह में दलित नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म व हत्या मामले में पुलिस ने आज एक और आरोपी मदनपाल पुत्र चौहल सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम शान्तरशाह थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार को कलियर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। अभी मामले में निष्कासित भाजपा नेता और एक अन्य आरोपी फरार है, पुलिस का दावा है की दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत शांतरशाह में हुई नाबालिक से दुष्कर्म व हत्या मामले में हरिद्वार पुलिस द्वारा महिला सहित 06 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

More Stories
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी। आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश।
लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस की जंबोजेट कार्यकारिणी घोषित। हरिद्वार से संजय पालीवाल और संतोष चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष।
SIR के नोटिसों पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, मतदाताओं को किया जा रहा परेशान: आलोक शर्मा