सतीश जोशी
देहरादून। नई दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 1 से 4 दिसंबर तक आयोजित होने जा रहे “तृतीय इंटरनेशनल कॉम्बैट गेम्स 2023 के लिए नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया की भानीयावाला देहरादून शाखा के 2 खिलाडियों का चयन हुआ है। प्रदेश महासचिव व टीम कोच प्रज्ञा जोशी ने बताया कि नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी इंडिया के द्वारा नई दिल्ली में होने जा रहे तृतीय इंटरनेशनल कॉम्बैट गेम्स 2023 में एकेडमी के 2 खिलाड़ी क्रमशः राष्ट्रीय चैंपियन सपना जवाडी एवं ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी देहरादून की हर्षिता चौधरी का चयन किया गया है। सपना जवाडी राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता हैं तथा हर्षिता चौधरी विश्व मार्शल आर्ट खेल लंदन 2018 की रजत पदक विजेता खिलाडी रही हैं। कोच प्रज्ञा जोशी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में 8 देशों के खिलाड़ियों सहित हजारों मार्शल आर्ट से जुड़े लोग भाग लेंगे। 1 से 4 दिसंबर तक नई दिल्ली में चलने वाले इस आयोजन मे राज्य के यह दोनों खिलाडी -60 एवं -69 किलोग्राम सीनियर महिला भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। एकेडमी के इन होनहार खिलाडियों के चयन पर राष्ट्रीय महासचिव सतीश जोशी, हरिद्वार सांसद एवं पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक ब्रजभूषण गैरोला, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं द्रोणाचार्य अवार्डी नारायण सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, सहायक निदेशक खेल रशिका सिद्धीकी, पूर्व राज्य मंत्री रवि मोहन अग्रवाल, युंका के प्रदेश महासचिव दीपक नौटियाल, किकबॉक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कोटनाला, अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी आरती सैनी, निलेश जोशी सहित कई खेलप्रेमियों ने बधाईया दी हैं।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।