मनोज सैनी
हरिद्वार। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की ने अवगत कराया है कि ग्राम गदरजुड्डा में देशराज कर्णवाल, (राज्य मंत्री) उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति, उत्तराखण्ड सरकार/पूर्व विधायक के भ्रमण के दौरान राज्य मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित सरकार गरीब के द्वार, सरकार किसान के द्वार, बाबा साहेब डा० भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण शिविर में श्रीमती शारदा पर असत्य जानकारी देने एवं भ्रष्टाचार के आरोप से संबंधित राज्य मंत्री द्वारा शिकायती पत्र दिया गया। श्रीमती शारदा पर लगाये गये उक्त आरोप गंभीर प्रकृति के है जिससे विभाग की छवि धूमिल होती है।
उन्होंने उक्त आरोप के संबंध में श्रीमती शारदा, उपनिरीक्षक, क्षेत्र थीथकी कवादपुर तहसील रूड़की को तत्काल प्रभाव से निलम्बित के आदेश निर्गत करते हुए उन्हें रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग तहसील रुड़की के सम्बद्ध किया गया है तथा लेखपाल क्षेत्र थीथकी कवादपुर के कार्यभार का निर्वहन अग्रिम आदेश तक अतुलदेव, राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र लिब्बरहेड़ी तहसील रुड़की द्वारा किया जायेगा।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।