ब्यूरो
बागेश्वर। बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 2022 में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी रहे रंजीत दास ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।
देहरादून में बीजेपी मुख्यालय में शनिवार को रंजीत दास ने बीजेपी की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका पहनाकर रंजीत दास का पार्टी में स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में रंजीत दास को पार्टी में शामिल किया।
2022 विधानसभा चुनाव में रंजीत दास को भाजपा के प्रत्याशी चंदन रामदास ने 12 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था और अब रंजीत दास कांग्रेस से किनारा कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। रंजीत दास का बागेश्वर क्षेत्र में युवाओं के बीच बड़ा दबदबा है। रंजीत दास पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. गोपाल रामदास के पुत्र है। उनका बागेश्वर व गरूड़ क्षेत्र में काफी बोलबाला है। उनके भाजपा में शामिल होने से यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। इधर कांग्रेस का कहना है कि रंजीत दास के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह कांग्रेस के लिए अच्छा नहीं है। ये स्थिति तब है जब कांग्रेस बागेश्वर उपचुनाव को लेकर अभी तक सिर्फ बयानबाजी पर सिमटी है, पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। वही, भाजपा तीन प्रत्याशियों के नाम हाईकमान को भेज चुकी है।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।