सुरेन्द्र शर्मा
हरिद्वार। शिव विहार, आर्य नगर ज्वालापुर स्थित श्रीराम भक्त बालाजी ट्रस्ट मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समाज की उन्नति के लिए के लिए हवन , सुंदरकांड व भण्डारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री राम भक्त बालाजी प्रार्थना धाम ट्रस्ट के संस्थापक आर एस विश्वकर्मा (गुरुजी) ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा आदिकाल से ही चले आ रही है और वर्तमान युग में भी शिष्य उक्त परंपरा का निर्वहन करते हुए गुरु पूजन कर रहे हैं। इस परंपरा से सनातन धर्म का कल्याण होता आया है और भविष्य में भी होता रहेगा। उन्होंने कहा कि कलयुग के जागृत देवता श्री बालाजी एवं मां की कृपा से इस मंदिर में सभी भक्तों के कष्टों का निवारण हो रहा है। इस अवसर पर सैंकड़ों भक्तों ने गुरुजी का तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित ट्रस्ट अध्यक्ष कुशल पाल सिंह चौहान एडवोकेट ने कहा कि सदैव गुरु के मार्गदर्शन में चलने से ही हमारा जीवन सफलता की ओर आगे बढ़ता रहता है। इस अवसर पर ट्रस्ट महामंत्री अविनेश कौशिक ने कहा कि गुरु के बिना जीवन में आगे बढ़ना अत्यंत कठिन है । वरिष्ठ ट्रस्टी प्रवीण कुमार चौहान ने कहा की गुरु के आदेश के पालन में ही श्री बालाजी मंदिर भक्तों के कष्ट निवारण करने के बना है। ट्रस्टी पवन धीमान ने कहा कि आज का भव्य कार्यक्रम भक्तों को गुरु की कृपा पाने के लिए किया गया है। इस अवसर पर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष आशीष ढल्ला, गोपाल सिंह, प्रदीप सेठी, मुकेश जैन, विनोद कुमार चौहान, मोतीलाल, सीमा चौहान, सुषमा चौहान , रामविलास कुशवाहा, नरेंद्र ढल्ला, विद्यासागर शर्मा एवं आदि उपस्थित रहे।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।