क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को लोगो ने दबोच लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीडिता के परिजनो की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि एक युवक द्वारा 12 साल की एक बच्ची को बहला फुसला कर एक कोने में ले जाकर उसके साथ अश्लील करने लगा। किशोरी के विरोध करते हुए शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को दबोच लिया।
जिसको कोतवाली लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पीडिता के परिजनों की ओर से आरोपी युवक समीर पुत्र शेर मोहम्मद निवासी पांवधोई ज्वालापुर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सों समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने फिर किया प्रदेश की महिलाओं का अपमान। देखें वायरल वीडियो