मनोज सैनी
हरिद्वार। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए बीएचईएल लेडीज क्लब, हरिद्वार की सोशल वेलफेयर विंग द्वारा, वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेडीज क्लब की संरक्षिका श्रीमती नंदन कुमारी के नेतृत्व में, कार्यकारिणी समिति की पदाधिकारियों ने बीएचईएल उपनगरी स्थित, मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्रीमती नंदन कुमारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे बुजुर्गों द्वारा लगाए गए पेड़ों का लाभ हमें मिल रहा है, ठीक उसी तरह से हमारे लगाए गए पेड़ों का फायदा नई पीढ़ियों को मिलेगा। श्रीमती नंदन कुमारी ने इस बात पर जोर दिया कि यह हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर, तेजी से कम होती जा रही वन संपदा को बचाएं। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत लेडीज क्लब की पदाधिकारियों ने अमलतास, गुलमोहर, रूद्राक्ष, अर्जुन, लीची, अमरूद तथा जामुन आदि के पौधे लगाए।
इस अवसर पर बीएचईएल लेडीज क्लब सोशल वेलफेयर की अध्यक्ष श्रीमती अजंता राय, सेंटर इंचार्ज श्रीमती रूबल गर्ग, श्रीमती पदमावानी, श्रीमती सुमन दवे, श्रीमती रीना राणा, श्रीमती मेनका मिश्रा, वेलफेयर सेक्रेटरी श्रीमती रतना तिवारी, कल्चर सेक्रेटरी श्रीमती मीनाक्षी सिंह, लेडीज क्लब कार्यकारिणी की सदस्य श्रीमती कांती सुधाकर, श्रीमती अनुपम शरण, श्रीमती सुनीता मिश्रा, श्रीमती अर्पण ज्योति तथा श्रीमती सीमा यादव सहित एचआरडीसी एवं बीएचईएल बागवानी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।