मनोज सैनी
हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार में अगस्त तथा सितंबर माह में आयोजित की गई विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं प्रोत्साहन योजनाओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए राजभाषा उत्सव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा ने दीप प्रज्वलन द्वारा किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि आज हिंदी का स्वरूप काफी व्यापक हो गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न ऐप की सहायता से हम अपने कार्यों में राजभाषा हिंदी को बढ़ावा दे सकते हैं। श्री झा ने बताया कि विभिन्न राजभाषा समितियों एवं चक्रों के विशेष प्रयासों से, बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा कार्यान्वयन में सतत वृद्धि हो रही है। मुख्य अतिथि द्वारा बीएचईएल हरिद्वार की अर्धवार्षिक गृह पत्रिका “भेल गंगा” के प्रथम अंक का विमोचन भी किया गया। इससे पहले महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री आलोक कुमार ने सभी अतिथियों एवं पुरस्कार विजेताओं का स्वागत करते हुए, प्रभाग में वर्ष के दौरान आयोजित की गई, राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी विशिष्ट उपलब्धियों एवं गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर श्री प्रवीण चन्द्र झा, विशिष्ट अतिथि एवं महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी श्री वी. के. रायजादा एवं श्री आलोक कुमार ने, राजभाषा उत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं एवं प्रोत्साहन योजनाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री मनीषा शर्मा तथा श्री सतीश कुमार गुप्ता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन वरि. उप महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री हरीश सिंह बगवार ने दिया।
इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, हिंदी समितियों एवं चक्रों के अध्यक्ष तथा सचिव एवं राजभाषा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।