मनोज सैनी।
हरिद्वार। होली से पूर्व शराबियों के खिलाफ हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थानों व ढाबो में बैठकर जाम छलकाने वाले 30 शराबियों को दबोच लिया। इतना ही नहीं पुलिस को सूचना मिली थी कि शराबियो द्वारा सिडकुल फेक्ट्रियो की छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां भी कस रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस क्षेत्र में अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों के आसपास व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले कुल 30 व्यक्तियों को पकड़ कर 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए रूपए 7500/- संयोजन शुल्क वसूला गया।
पिछले कुछ समय से ऐसी शिकायतें भी मिल रही थी कि सिडकुल क्षेत्र में फेक्ट्रियो से छुट्टी के समय शराब पिए हुडदंगियो द्वारा राह चलने वाली महिलाओ पर फब्तियां कसी जाती हैं। सभी लोगो को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई है कि कोई भी सार्वजनकि स्थान पर न तो शराब पिलायेग न शराब पियेगा।

More Stories
नाबालिग का अपहरण करने वाले को दो वर्ष की कैद।
मायादेवी मंदिर में देश भर से आए संतों ने रंगभरी एकादशी पर पंचगव्य से होली खेली।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक फरेबी स्वयंभू ग्रुप।