मनोज सैनी
देहरादून। देश ही नहीं अब उत्तराखंड जैसे शांत प्रदेश में भी भाजपा नेताओं पर सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है। नशा भी ऐसा की अधिकारियों के कार्यालय में ही जाकर भाजपा विधायक अपने समर्थकों के साथ अधिकारियों से अभद्रता करते हुए तू तड़ाक से बाते कर उन्हे धमका रहे हैं। भाजपा विधायक की भाषा ऐसी जैसे सड़क छाप नेता की हो।
सत्ता के नशे का ताजा मामला देहरादून नगर निगम का है जहां बेटे को टेंडर न मिलने से गुस्साए बीजेपी विधायक ने नगर आयुक्त के दफ्तर में घुसकर जमकर हंगामा काटा। जिसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक नगर आयुक्त के साथ बदतमीजी करते हुए साफ नजर आ रहे हैं।
बेटे को टेंडर ना मिलने से गुस्साए सल्ट विधायक महेश जीना ने ना आव देखा ना ताव। सीधा नगर आयुक्त के दफ्तर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह भाजपा विधायक नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ बदतमीजी कर रहे हैं।
बता दें सहस्त्रधारा रोड पर ट्रेचिंग ग्राउंड में पुराना कूड़ा निस्तारण को लेकर टेंडर निकले थे। इसके लिए विधायक के बेटे को टेंडर नहीं मिला तो वो गुस्से से तिलमिला गए। इस घटना से निगम के कर्मचारियों में गुस्सा और आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक विधायक सामूहिक रूप से माफी नहीं मांगते तब तक कार्य बहिष्कार के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था ठप रहेगी।

More Stories
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देश की आजादी और जागरूकता में पत्रकारिता की अहम भूमिका: बत्रा