मनोज सैनी
हरिद्वार। कोरोनाकाल में लगे लॉक डाउन से हरिद्वार का व्यापारी पूरी तरह तबाह हो गया है। इसी के चलते प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल व भाजपा समर्थक व्यापारियों ने आज हर की पैड़ी पर हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगी। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए व्यापारी और भाजपा नेता संजय त्रिवाल ने कहा कि आज हरिद्वार का व्यापारी पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है।
कोई भी जनप्रतिनिधि व्यापारियों की सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी सरकार को हर तरह का टैक्स देता है और सरकार चलाता है आज वह तबाह हो चुका है। सरकार भी उसकी कोई सुध नहीं ले रही है। सरकार आज भी अपने सम्पूर्ण टैक्स ले रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी चुनाव में सरकार और उनके प्रतिनिधियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आज व्यापारी सरकार की गलत नीतियों से सड़क पर भीख मांगने को मजबूर है। सरकार ने आधी दुकाने खुलवाकर व्यापारियों के बीच खाई पैदा कर दी है।

More Stories
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।